अमरीकी वित्तमंत्रालय ने बुधवार को ईरान की कुछ कंपनियों और लोगों पर प्रतिबंध लगा दिया है।
अमरीकी वित्तमंत्रालय ने ऐसी हालत में ईरान की 16 संस्थाओं और 2 लोगों पर प्रतिबंध लगाया है जबकि ट्रम्प की सत्ता को केवल कुछ दिन ही बाक़ी बचे हैं।
अमरीका ने जिन ईरानी संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाया है उनमें इमाम रज़ा अलैहिस्सलाम के रौज़े की संस्था और बरकत नालेज बेस्ड संस्था सहित कई संस्थाएं शामिल हैं। बरकत संस्था ईरान में कोरोना वैक्सीन बनाने वाली कंपनी है।
इन प्रतिबंधों के लगाने का मक़सद ईरान पर ज़्यादा से ज़्यादा दबाव की अमरीकी नीति का हिस्सा है और अमरीका ने परमाणु समझौते से निकलने के बाद तेहरान के विरुद्ध नये प्रतिबंध लगाए हैं।